जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस जालंधर कैंट स्टेशन पर पांच मिनट पहले पहुंचेगी
अजमेर, 17 जून (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। संशोधित समय-सारिणी के अनुसार यह रेलसेवा 20 अगस्त 2026 से जालंधर कैंट स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से पांच मिनट पहले पहुंचेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का जालंधर कैंट स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान समय परिवर्तित किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह रेलसेवा जालंधर कैंट स्टेशन पर रात 9:55 बजे पहुंचती है तथा रात 10:00 बजे प्रस्थान करती है। संशोधित समय के अनुसार 20 अगस्त 2026 से यह ट्रेन रात 9:50 बजे स्टेशन पर पहुंचेगी और रात 9:55 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व संशोधित समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

