जयपुर में भाजपा की पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
जयपुर में भाजपा की पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल होंगे शामिल


जयपुर, 04 नवंबर (हि.स.)। भाजपा की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत गुरुवार को जयपुर में पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय भाटिया सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं अभियान के प्रदेश संयोजक रामलाल शर्मा ने बताया कि पदयात्रा सुबह 11 बजे रामलीला मैदान से शुरू होगी। यह चौड़ा रास्ता होते हुए त्रिपोलिया गेट पहुंचेगी। इसमें भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भाग लेंगे।

शर्मा ने आरोप लगाया कि विपक्ष एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और अराजकता के विरुद्ध जनजागरण का संदेश दिया जाएगा। पदयात्रा में संगठन महामंत्री अजेय कुमार और जयपुर सांसद मंजू शर्मा सहित अन्य नेता भी शामिल होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story