मंडोर एक्सप्रेस में कल से लगेंगे दो अतिरिक्त डिब्बे

WhatsApp Channel Join Now
मंडोर एक्सप्रेस में कल से लगेंगे दो अतिरिक्त डिब्बे


जोधपुर, 16 नवम्बर (हि.स.)। त्योहारों के बाद ट्रेनों में बढ़ते यात्रीभार और प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने मंडोर एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी तथा प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को टिकट कन्फर्म होने की संभावना बढ़ेगी।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 22491 जोधपुर-दिल्ली मंडोर एक्सप्रेस में 17 से 20 नवंबर तक दो अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी कोच तथा एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी इकोनॉमी कोच शामिल है।

इसी प्रकार वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 22492 दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस में 18 से 21 नवंबर तक इन दोनों अतिरिक्त डिब्बों की सुविधा उपलब्ध रहेगी। रेलवे के इस निर्णय से जोधपुर और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ मिलेंगी तथा प्रतीक्षा सूची में चल रहे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778107 Articles

Share this story