खातीपुरा -खडकी स्पेशल रेलसेवा का संचालन

WhatsApp Channel Join Now
खातीपुरा -खडकी स्पेशल रेलसेवा का संचालन


जयपुर, 11 नवंबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा त्योहारी सीजन में यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए खातीपुरा (जयपुर)-खडकी-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09729, खातीपुरा (जयपुर)-खडकी स्पेशल रेलसेवा 15 नवम्बर को (01 ट्रिप) खातीपुरा से 06.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.00 बजे खडकी पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09730, खडकी-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा 16 नवम्बर को (01 ट्रिप) खडकी से 08.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड, पनवेल एवं लोनावला स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 सेकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 05 साधारण श्रेणी तथा 01 पावर कार एवं 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 21 डिब्बे होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775405 Articles

Share this story