भागलपुर से जयपुर के लिए चलेगी वन-वे स्पेशल ट्रेन, भरतपुर में होगा ठहराव

WhatsApp Channel Join Now
भागलपुर से जयपुर के लिए चलेगी वन-वे स्पेशल ट्रेन, भरतपुर में होगा ठहराव


काेटा, 14 नवंबर (हि.स.)। यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा भागलपुर से जयपुर के बीच गाड़ी संख्या 09722 वन-वे स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 18 नवंबर 2026 को भागलपुर से रवाना होकर कोटा मंडल के भरतपुर स्टेशन पर ठहरते हुए जयपुर पहुंचेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09722 भागलपुर–जयपुर वन-वे स्पेशल 18 नवंबर 2026 (बुधवार) को भागलपुर से रात 21:30 बजे प्रस्थान कर 19 नवंबर को रात 23:00 बजे भरतपुर पहुंचेगी तथा 23:02 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 20 नवंबर (शुक्रवार) को प्रातः 03:30 बजे जयपुर पहुंचेगी।

यह स्पेशल ट्रेन सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना साहिब, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, ईदगाह, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा एवं गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर ठहरते हुए जयपुर पहुंचेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय एवं ठहराव की अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस अथवा रेल मदद हेल्पलाइन 139 से प्राप्त कर लें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777100 Articles

Share this story