भारी बारिश के कारण रेल यातायात पर असर, कई रेलसेवाएं रद्द तो कुछ आंशिक रद्द

भारी बारिश के कारण रेल यातायात पर असर, कई रेलसेवाएं रद्द तो कुछ आंशिक रद्द


जयपुर, 18 सितंबर (हि.स.)। पश्चिम रेलवे के बड़ौदा मण्डल में भरूच-अंकलेश्वर रेलखण्ड के मध्य ब्रिज संख्या 502 पर पानी का लेवल खतरे के निशान पर हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कुछ रेल सेवाओं को प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द किया गया है। गाडी संख्या 20476 पुणे-बीकानेर रेलसेवा 19 को रद्द रहेगी। गाडी संख्या 22473 बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 18 को रद्द रहेगी। गाडी संख्या 22474 बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर रेलसेवा 19 को, गाडी संख्या 20483 भगत की कोठी - दादर रेलसेवा 18 को और गाडी संख्या 20484 दादर- भगत की कोठी रेलसेवा 19 सितंबर को रद्द रहेगी।इसके अलावा गाडी संख्या 12955, मुम्बई सेंट्रल-जयपुर रेलसेवा तथा गाडी संख्या 12956, जयपुर-मुम्बई सेंट्रल रेलसेवा 18 सितम्बर को रद्द रहेगी।

इसके अलावा गाडी संख्या 14707 बीकानेर-दादर रेलसेवा 18 को बीकानेर से रवाना कर मेडता रोड तक संचालित की गई है। यह रेलसेवा मेड़ता रोड-दादर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 20475 बीकानेर-पुणे रेलसेवा 18 सितंबर को बीकानेर से रवाना होकर जोधपुर तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जोधपुर-पुणे स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 09601, उदयपुर सिटी-चित्तौडगढ रेलसेवा 18 एवं 19 सितम्बर को रद्द रहेगी। गाडी संख्या 09602, चित्तौडगढ-उदयपुर सिटी रेलसेवा 19 व 20 सितम्बर को रद्द रहेगी। गाडी संख्या 09611, उदयपुर सिटी-बड़ी सादड़ी रेलसेवा 18 एवं 19 सितम्बर को रद्द रहेगी। गाडी संख्या 09612, बड़ी सादड़ी-उदयपुर सिटी रेलसेवा 19 एवं 20 सितम्बर को रद्द रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story