रेल मदद पोर्टल : 22006 यात्री-शिकायतों का समाधान औसत 21 मिनट में

WhatsApp Channel Join Now
रेल मदद पोर्टल : 22006 यात्री-शिकायतों का समाधान औसत 21 मिनट में


बीकानेर, 05 मार्च (हि.स.)। बीकानेर रेल मंडल पर यात्रियों को श्रेष्ठ सुविधाएँ प्रदान करने केे लिए मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के दिशा- निर्देशन में रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान स्टेशन व ट्रेन में होने वाली असुविधा/शिकायतों के शीघ्र समाधान करने के लिए रेलवे द्वारा विभिन्न स्तरों पर कार्य किये जा रहें हैं, ताकि यात्रियों को तुरन्त राहत मिल सके। साथ ही भारतीय रेलवे पर एकीकृत ‘रेल मदद’ पोर्टल पर भी यात्रियों की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, भूपेश यादव ने बताया की रेल यात्री अपनी यात्रा के दौरान मोबाईल एप, वेबसाइट, एसएमएस, 139 हेल्पलाईन, ई-मेल,सोशल मीडिया इत्यादि सभी माध्यमों से रेल मदद पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकतें हैं। सभी शिकायतें एक ही जगह पर रेल मदद पोर्टल पर प्राप्त होने से यात्रियों की शिकायतों/समस्याओं/शंकाओं के समाधान में तेजी आयी हैं।

वर्ष एक अप्रैल 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कुल 22006 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनका शत- प्रतिशत निस्तारण औसतन 21 मिनट के समय में किया गया। उक्त 22006 शिकायतों में से वाणिज्य विभाग ने उक्त अवधि में 5931 शिकायतों का निस्तारण औसत 13 मिनट में कर एक्‍सीलेंट फीडबैक प्राप्त किया l इसी प्रकार रेलवे सुरक्षा बलों ने 3750 शिकायतों का निस्तारण औसत 21 मिनट में कर एक्सीलेंट फीडबैक प्राप्त किया है l इसी प्रकार सिग्नल एंड टेली कम्युनिकेशन विभाग ने उक्त अवधि में प्राप्त 74 शिकायतों का समाधान 21 मिनट में कर संतोषजनक फीडबैक प्राप्त किया l कैरिज एवं वैगन विभाग ने भी 6340 शिकायतों का औसत 24 मिनट में निस्तारण कर एक्‍सीलेंट फीडबैक प्राप्त किया है l यात्रा के दौरान छोटे बच्चों के लिए बच्चों के लिए दूध, सफ़र के दौरान तबीयत खराब होने पर दवाईयां उपलब्ध करवाना यहाँ तक कि सफ़र के दौरान प्रसव पीड़ा होने पर डॉक्टर व अन्य मेडिकल सुविधाएँ उपलब्ध करायी जाती हैं l

बीकानेर रेल मंडल पर यात्रियों की शिकायत निवारण हेतु वार रूम स्थापित किया गया है, जिसमें अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात(24X7) अत्याधुनिक उपकरणों से यात्रियों की शिकायतों पर निगरानी रखते हैं एवं उनका समाधान करते हैं। हाल ही में बीकानेर रेल मंडल पर फरवरी माह (01 से 28 फरवरी,2026) में प्राप्त 1757 शिकायतों का निस्तारण औसत 08 मिनट में किया गया है,जो कि श्रेष्ठ यात्री सुविधा को इंगित करता है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story