बीकानेर पुष्करणा प्रीमियर लीग प्रतियोगिता के लिए ऑक्शन

WhatsApp Channel Join Now
बीकानेर पुष्करणा प्रीमियर लीग प्रतियोगिता के लिए ऑक्शन


बीकानेर, 16 नवंबर (हि.स.)। बीकानेर पुष्करणा प्रीमियर लीग (बीपीपीएल) 2026 प्रतियोगिता के लिए ऑक्शन गोकुल सर्किल स्थित सुरदासाणी बगेची में आयोजित हुआ। इस ऑक्शन की शुरूआत कार्यक्रम के अतिथि पंडि़त नथमल पुरोहित, पंडि़त जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा), पंडि़त महेन्द्र व्यास, समाजसेवी कन्हैयालाल कल्ला, समाजसेवी दिलीप जोशी ने दीप प्रज्जवलन के साथ की। आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत माला व शॉल पहनाकर किया गया।

बीकानेर के मेयर अनिल कल्ला ने सबसे पहले इस प्रतियोगिता आयोजनकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से व्यक्ति का विकास करता है। बीकानेर पुष्करणा प्रीमियर लीग का यह स्वरूप बिल्कुल नया है। टीवी में देखा करता था कि नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ीयों का क्रिकेट प्रतियोगिता के ऑक्शन हो रहा है ठीक वैसा ही लग रहा है जैसे बड़ी बड़ी कम्पनियों के सीईओ, बड़े घराने के लोग मेरे सामने बैठे है और खिलाड़ियों का ऑक्शन के माध्यम से चयन कर रहे हैँ।

इस बीपीपीएल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के ऑक्शन में सबसे अधिक बोली गौरव देरासरी पर ५० हजार पॉइंट्स की लगी जिसे टीम बीकानेर रॉयन ने खरीदा, दूसरी सबसे अधिक बोली संदीप आचार्य पर ४५ हजार पॉइंट्स की लगी जिसे टीम इराक्स ने खरीदा, तीसरी अधिक बोली त्रिलोकी पर ४१ हजार पॉइंट्स की लगी जिसे टीम मरूधर फ्लेक्स ने खरीदा।

ऑक्शन में लगभग ६ घंटे से अधिक का समय लगा। इस ऑक्शन में २३१ खिलाड़ियों पर एक लाख पॉइंट्स से बोली लगी जिसमें से २०८ खिलाड़िया का चयन हुआ और ३२ खिलाड़ी १६ टीमों के लिए पहले से रिर्जव रखे गये थे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता १५ दिसंबर से स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में आयोजित की जायेगी जिसका फाइनल मुकाबला २० दिसंबर को रात दूधिया रोशनी में खेला जायेगा। प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण हैलो बीकानेर यूट्यब व सोशल मीडिया पर देखा जा सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778107 Articles

Share this story