पुष्करणा ब्राह्मण समाज के लोकसेवकों का दूसरा महाकुंभ 9 जनवरी 2027 को

WhatsApp Channel Join Now
पुष्करणा ब्राह्मण समाज के लोकसेवकों का दूसरा महाकुंभ 9 जनवरी 2027 को


बीकानेर, 15 नवंबर (हि.स.)। पुष्करणा ब्राह्मणों के लोक सेवकों का दूसरा महाकुंभ 'पुष्करणा लोक सेवक समागम 2.0' का आयोजन 9 जनवरी 2027 को होगा। रविवार को मुरलीधर व्यास कॉलोनी के विनायक फैमिली रेस्टोरेंट में आयोजित पुष्करणा लोकसेवकों के दीपावली स्नेह मिलन समारोह के दौरान यह निर्णय लिया गया।

समारोह संयोजक रमेश व्यास ने बताया कि समागम में जिले भर के पुष्करणा समाज के एक हजार से अधिक लोकसेवक भागीदारी निभाएंगे। इसकी योजना को आगामी दिनों में अंतिम रूप दिया जाएगा। सुरेश व्यास ने बताया कि पुष्करणा ब्राह्मणों के सेवानिवृत्त कार्मिकों के जीवित प्रमाण पत्र तैयार करवाने के लिए आगामी शनिवार को शिविर आयोजित किया जाएगा। सहसंयोजक संदीप पुरोहित ने समाज के युवाओं के करियर काउंसलिंग की आवश्यकता जताई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र पुरोहित थे। उन्होंने उच्च शिक्षा से जुड़ी संभावनाओं के बारे में बताया। पुलिस उपाधीक्षक मुकेश आचार्य ने पुलिस सेवा में रोजगार अवसरों की जानकारी दी। सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी मुकेश व्यास ने कहा कि समाज के युवाओं को सही दिशा मिले तो वे अपने करियर संवार सकते हैं। सेवानिवृत्त अधिकारी राकेश व्यास ने कहा कि युवाओं को सरकारी के साथ निजी क्षेत्र के अवसरों से भी रूबरू करवाया जाए। पूर्व बैंक अधिकारी एमएमएल पुरोहित ने बैंकिंग और रेलवे में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी।

सुभाष जोशी ने गत वर्ष अक्टूबर में आयोजित लोकसेवक समागम की जानकारी दी। उन्होंने पुष्करणा हेल्पिंग हैंड्स की ओर से संचालित विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी दी। विजय व्यास ने स्वागत उद्बोधन दिया। दिनेश कुमार चूरा ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन हरि शंकर आचार्य ने किया।

कार्यक्रम में सहायक निदेशक (अभियोजन) संजीव पुरोहित, विजय शंकर आचार्य, नारायण चूरा, आशीष आचार्य, डॉ. उमेश पुरोहित, मुकेश किराडू, मिस्टर डेजर्ट राजेंद्र व्यास, अजय रंगा, आनंद व्यास, राधेश्याम जोशी, त्रिलोक चंद बिस्सा, कौशल आचार्य, नवनीत व्यास आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777571 Articles

Share this story