पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया 27 सितंबर को बीकानेर में

WhatsApp Channel Join Now
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया 27 सितंबर को बीकानेर में


बीकानेर, 20 सितंबर (हि.स.)। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया 27 सितंबर को बीकानेर दौरे पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दिल्ली से बीकानेर पहुंचेंगे।

विजय बाफना ने बताया कि राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया बीकानेर में आयोजित साहित्यिक संगम के तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे। अधिवेशन में साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्यपाल बीकानेर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 28 सितंबर की सुबह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बीकानेर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल के बीकानेर दौरे को लेकर साहित्यिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में उत्साह है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story