भाजपा सरकार के सवा दो वर्ष के कार्यकाल में विकास, सुशासन और जनकल्याण पर रहा विशेष जोर-आक्या

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा सरकार के सवा दो वर्ष के कार्यकाल में विकास, सुशासन और जनकल्याण पर रहा विशेष जोर-आक्या


चित्तौड़गढ़, 30 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अपने सवा दो वर्ष के कार्यकाल में विकास, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए अनेक प्रभावी निर्णय लिए है। प्रशासन को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर जोर देते हुए भ्रष्टाचार पर नियंत्रण, समयबद्ध निर्णय और योजनाओं की निगरानी को मजबूत किया गया है। सड़क, बिजली, पानी और शहरी-ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बड़े पैमाने पर विकास कार्यो के लिए बजट आवंटन कर परियोजनाएं आरम्भ की गई। सरकार द्वारा किसानो, पशुपालको और ग्रामीण क्षेत्र के विकास में लिए अनेक प्रभावी निर्णय लिए जा रहे है। विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के हर गांव में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे है।

यह बात विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने गुरूवार को धीरजी का खेड़ा और गांगा गुढ़ा में कही। वे प्रदेश में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की और से चलाए जा रहे योजनाओं के एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार प्रसार के दौरान हुवे कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। ग्राम रथ के आगमन पर ग्राम धीरजी का खेड़ा व गांगा गुढ़ा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ व ग्रामीणों को विधायक आक्या ने संबोधित किया। इस दौरान विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा ने बताया की ग्राम रथ के माध्यम से कृषि, उ़द्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, उर्जा, राजस्व, पंचायतीराज और ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की मोबाईल एलईडी वैन के माध्यम से तथा साहित्य व प्रचार प्रसार सामग्री उपलब्ध करा जानकारी दी जा रही है। गुरूवार को विकास रथ के ग्राम धीरजी का खेड़ा व गांगा गुढ़ा में आगमन पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विधायक आक्या ने जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। इस अवसर पर विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा, तहसीलदार शिवसिंह, भदेसर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष हीरालाल रायका, पूर्व सरपंच बगदीराम रायका, जीएसएस अध्यक्ष मंगलसिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल

Share this story