बावन पुलिस निरीक्षकों को राजस्थान पुलिस सेवा की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला में पदोन्नति
जयपुर, 19 अक्टूबर (हि.स.)। राज्य सरकार ने राजस्थान पुलिस सेवा की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला में वर्ष 2026-27 की रिक्तियों के विरुद्ध 52 पुलिस निरीक्षकों को पदोन्नत किया है। राजस्थान पुलिस सेवा नियम, 1954 के नियम 28 के अंतर्गत गठित नियमित विभागीय पदोन्नति समिति की 18 सितंबर 2026 की बैठक की अभिशंषाओं के आधार पर वरिष्ठता-सह-योग्यता के अनुसार यह पदोन्नति दी गई है।
पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने पदोन्नत सभी अधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पदोन्नति के बाद ये अधिकारी बढ़ी हुई जिम्मेदारी के साथ पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से कार्य करते हुए राजस्थान पुलिस की छवि को और मजबूत करेंगे तथा आमजन की सुरक्षा व सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।
संयुक्त शासन सचिव पुलिस मनीष गोयल के जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में चम्पाराम बारड़, रामनिवास मीणा, बृजेश कुमार मीणा, रामखिलाड़ी मीणा, धर्मवीर सिंह मीणा, बृजेश कुमार निगम, भंवर लाल वैष्णव, शब्बीर खान, श्याम सिंह चारण, मनोज कुमार सोनी, रमेश खिड़िया, संजय चौहान, राकेश कुमार खटीक, राज कुमार सामरिया, कर्ण सिंह राठौड़, देवेश भारद्वाज, रणजीत सिंह, अनिल कुमार मूण्ड, लाखन सिंह खटाना, चैनाराम वेड़ा, राधारमन गुप्ता, गंगाराम, चक्रवर्ती सिंह, दर्शन सिंह राठौड़, सुरेन्द्र सिंह, अनिल कुमार विश्नोई, महेश श्रीमाली, रविन्द्र चारण, सुधीर कुमार उपाध्याय, संजय गोदारा, जोगेन्द्र सिंह चौधरी, भंवर सिंह, धीरज वर्मा और अनिल कुमार जैमनी शामिल हैं।
इसके साथ ही कृष्ण कुमार, घनश्याम सिंह देवड़ा, महावीर सिंह, कमलेश कुमार वर्मा, सुभाष चन्द्र, करण सिंह, सज्जन सिंह कविया, वीरेन्द्र सिंह, महेन्द्र दत्त शर्मा, नवीन खण्डेलवाल, गजेन्द्र सिंह राठौड़, सुमेर सिंह गुर्जर, प्रेमेन्द्र कुमार रावत, मांगीलाल डांगी, अभिषेक पारीक, हरिपाल सिंह, विजय कुमार राय और सत्येन्द्र कुमार को भी पदोन्नति मिली है।
आदेश के अनुसार यह पदोन्नति न्यायालयों में लंबित सभी प्रकरणों के अंतिम निर्णय के अधीन है। पदोन्नत अधिकारी अग्रिम आदेशों तक वर्तमान पद पर यथावत कार्य करते रहेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

