जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 26 अगस्त को निकलेगा

WhatsApp Channel Join Now
जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 26 अगस्त को निकलेगा


अजमेर, 22 अगस्त(हि.स.)। 1501वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी 26 अगस्त को अकीदत और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जुलूस को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजकों ने अनुशासन, स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव और युवाओं की भागीदारी को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। अंजुमन सचिव सैयद कलीमुद्दीन चिश्ती और सूफी इंटरनेशनल के सचिव नवाब हिदायत उल्ला ने बताया कि जुलूस में डीजे की पिकअप और आतिशबाजी पर प्रतिबंध रहेगा। सभी से जुलूस को शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से निकालने तथा प्रशासन एवं पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। आयोजकों ने जुलूस मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने और लंगर, शरबत व तबर्रुक वितरण स्थलों पर पर्याप्त डस्टबिन रखने की अपील की। युवाओं से इस्लामी लिबास में अनुशासित तरीके से जुलूस में शामिल होकर मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देने का आह्वान किया गया।

जुलूस 26 अगस्त को सुबह 9 बजे अंदरकोट स्थित ऐतिहासिक ढाई दिन के झोपड़े से रवाना होगा। यह कमानी गेट, दरगाह बाजार, दरगाह शरीफ के मुख्य द्वार, धान मंडी, दिल्ली गेट और गंज होते हुए ऋषि घाटी बाईपास से चिल्ला कुतुब साहब पहुंचेगा।

दोपहर करीब 1 बजे चिल्ला कुतुब साहब पहुंचने पर विभिन्न मिलाद पार्टियां सलातो-सलाम पेश करेंगी। इसके बाद शहर काजी तौसीफ अहमद सिद्दीकी देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द के लिए विशेष दुआ कराएंगे। आयोजकों ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अजमेर की गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और इंसानियत की मिसाल को और मजबूत करने वाला बने। सूफ़ी इंटरनेशनल के अध्यक्ष हाजी सरवर सिद्दीकी, अंजुमन शेखजादगान के अध्यक्ष हाजी अजीम चिश्ती, सच में लियाकत चिश्ती, मोलाना अय्यूब कासमी, अंजुमन सदस्य सैयद एहतेशाम अहमद चिश्ती, काजी मुनव्वर अली, ब शीर खान, हाजी रईस करैशी, शब्बीर हुसैन बोहरा, अशरफ बुलंद, अकबर घोसी, सदरूद्दीन कुरैशी, अब्दुल नईम खान, मुख्तार अहमद नवाब, सैयद अनवर चिश्ती, आरिफ हुसेन, इफ्तिखार सिद्दीकी, अब्दुल सलाम, शकीर शाह अकबर एहसान मिर्जा अब्दुल अजीज मुल्तानी मोहम्मद अली बोहर, इकबाल मोहम्मद, रिजवान लाजवान, सैयद बूरहान चिश्ती, आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story