तीन दिवसीय प्रेस क्लब स्थापना दिवस समारोह का हुआ आगाज

WhatsApp Channel Join Now
तीन दिवसीय प्रेस क्लब स्थापना दिवस समारोह का हुआ आगाज


तीन दिवसीय प्रेस क्लब स्थापना दिवस समारोह का हुआ आगाज


जयपुर, 21 अक्टूबर (हि.स.)। पिंकसिटी प्रेस क्लब जयपुर अपना 35वां स्थापना दिवस मना रहा है। बुधवार शाम को जयपुर नगर निगम महापौर सुनील कोठारी, सच बेधडक ग्रुप के चीफ पूर्व आईएएस पवन अरोड़ा और यूनाइटेड प्रेस क्लब के अध्यक्ष अर्शदीप सिंह समर ने लाइट डेकोरेशन का स्विच ऑन कर तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह का शुभारम्भ किया। स्विच ऑन होते ही प्रेस क्लब परिसर जगमगा उठा। अतिथियों ने क्लब परिवार को 35वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का मजबूती से खड़ा रहना देश के विकास में बल प्रदान करता है। पत्रकार की लेखनी लोकतंत्र एवं समाज के लिए निर्भीक एवं स्वतंत्र रूप से चलती रहे। पूर्व महापौर पंकज जोशी भी प्रेस क्लब स्थापना दिवस में शामिल हुए।

क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव राजकुमार शर्मा, कार्यक्रम संयोजक निखलेश शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष नमोनारायण अवस्थी एवं कार्यकारिणी सदस्य अनिता शर्मा, मतीष पारीक, छगन लाल शर्मा, विकास आर्य, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, महन्त संतोष कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, उमंग माथुर, धूली लाल मीणा ने महापौर सुनील कोठारी, सच बेधड़क ग्रुप के पवन अरोड़ा एवं यूनाइटेड प्रेस क्लब अध्यक्ष अर्शदीप सिंह समर को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

स्थापना दिवस पर आयोजित के शुभारम्भ पर नियाजी ब्रदर्स के कलाकारों ने सूफी नाईट में दमदार प्रस्तुतियां दी। कलाकारों ने सांसो की माला पे...., तुम्हें दिल्लगी....., मेरे रसके कमर.............,दमादम मस्त कलंदर............सहित अनेक प्रस्तुतियां दी। तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह में 22 अक्टूबर को सायं 7 बजे को सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। 23 अक्टूबर 2026 को मुख्य कार्यक्रम पत्रकार सम्मान समारोह होगा। जिसमें युवा एवं मूर्धन्य पत्रकारों को सम्मान होगा।

शुभारम्भ अवसर पर राजेन्द्र शर्मा ‘‘राजू‘‘ द्वारा बनाए गए सेल्फी पाइंट त्रिपोलिया गेट एवं जयपुर के ऐतिहासिक स्मारकों पर पत्रकारों ने परिवार सहित सेल्फी ली। इस अवसर पर प्रेस क्लब पूर्व महासचिव रोशन लाल शर्मा, मुकेश चौधरी, पूर्व उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, विजेन्द्र जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार विष्णुदत्त शर्मा, योगेन्द्र गुप्ता, सत्यनारायण गौतम, प्रमोद शर्मा, प्रदीप शेखावत, ओमवीर भार्गव, अशोक राही, अमरचन्द सिंघल, मनीष भारद्वाज, राखी सोनी सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764671 Articles

Share this story