प्रीती सक्सैना बनीं लॉयंस क्लब जयपुर डायमंड की अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
प्रीती सक्सैना बनीं लॉयंस क्लब जयपुर डायमंड की अध्यक्ष


जयपुर, 03 अगस्त (हि.स.)। लॉयंस क्लब जयपुर डायमंड के वर्ष 2026-27 के शपथ ग्रहण समारोह 'वैष्णवी-2026' का आयोजन शनिवार को सी-स्कीम स्थित होटल हॉलिडे इन में हुआ। समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ डॉ. आशुतोष वशिष्ठ ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और सेवा, समर्पण व नेतृत्व के साथ समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।

नई कार्यकारिणी में प्रीती सक्सैना को अध्यक्ष, एम.एम. पालीवाल को सचिव तथा वीरेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में पीडीजी अंजना जैन ने इंस्टॉलेशन ऑफिसर, आर.एस. मदान ने इंडक्शन ऑफिसर तथा सी.एस. तोमर ने की-नोट स्पीकर के रूप में संबोधित किया। इस अवसर पर पीडीजी आलोक अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन आशीष शर्मा और जोन चेयरपर्सन दीपक शर्मा भी मौजूद रहे।

निवर्तमान अध्यक्ष ममता पंचोली ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए सेवा कार्यों की निरंतरता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक शंभू दयाल अग्रवाल व विनय पराशर रहे। नई कार्यकारिणी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और मानव सेवा से जुड़े जनकल्याणकारी प्रकल्पों को गति देने का संकल्प लिया। क्लब ने विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए सलाहकार मंडल तथा स्वास्थ्य, रक्तदान, पर्यावरण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, दिव्यांग सहायता, कैंसर केयर, युवा प्रेरणा और अन्य सेवा कार्यों हेतु अलग-अलग समितियों का भी गठन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story