प्रमिला चौधरी बनीं जोधपुर की जिला प्रमुख

WhatsApp Channel Join Now
प्रमिला चौधरी बनीं जोधपुर की जिला प्रमुख


जोधपुर, 25 नवम्बर (हि.स.)। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला चौधरी जिला प्रमुख निर्वाचित हुई हैं। जिला प्रमुख की जिम्मेदारी संभालने के बाद प्रमिला चौधरी ने विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।

उन्होंने कहा कि जिले के 1800 से अधिक गांवों में समान रूप से विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं से वंचित गांवों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाया जाएगा।

मीडिया से बातचीत करते हुए नव निर्वाचित जिला प्रमुख प्रमिला चौधरी ने कहा कि गांवों में पेयजल, सडक़ सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। किसानों से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर भी उनका विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सभी क्षेत्रों को समान महत्व दिया जाएगा और किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा।

प्रमिला चौधरी ने कहा कि जिले की 650 से अधिक ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को सम्मान देना और उनकी बात सुनना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को समझकर जिला परिषद के माध्यम से उनके समाधान के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में सभी क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।

नव निर्वाचित जिला प्रमुख ने कहा कि जिला परिषद के माध्यम से ग्रामीण विकास को नई गति देने और विकास के ग्राफ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास रहेगा। इस दौरान उन्होंने अपनी आगामी कार्ययोजना और विकास के संकल्प को लेकर मीडिया से विस्तार से बातचीत की।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783090 Articles

Share this story