प्रकाश जैन की जन्म शताब्दी पर समारोह रविवार काे

WhatsApp Channel Join Now
प्रकाश जैन की जन्म शताब्दी पर समारोह रविवार काे


अजमेर ,29 अगस्त(हि.स.)। प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिका लहर के यशस्वी संपादक व प्रतिष्ठित कवि स्व प्रकाश जैन की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में रविवार को समारोह आयोजित किया जाएगा। वैशालीनगर स्थित अजयमेरु प्रेस क्लब में प्रातः 11 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में दूरदर्शन के पूर्व महानिदेशक व साहित्यकार नन्द भारद्वाज मुख्य अतिथि होंगे। महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डॉ सूरज पालीवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

कार्यक्रम संयोजक डॉ अनंत भटनागर ने बताया कि प्रकाश जैन ने अजमेर जैसे छोटे शहर से लहर पत्रिका निकाल कर उसे राष्ट्रीय पहचान दी। यह पत्रिका साहित्य जगत में अत्यंत प्रतिष्ठित रही और इसने अनेक युवा साहित्यकारों को स्थापित किया। प्रकाश जैन स्वयं एक प्रतिष्ठित कवि थे। यह आयोजन उनकी राष्ट्रीय भूमिका व योगदान को स्मरण करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रकाश जैन पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story