मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 का पोस्टर हुआ लॉन्च

WhatsApp Channel Join Now
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 का पोस्टर हुआ लॉन्च


जयपुर, 03 नवंबर (हि.स.)। राजधानी जयपुर में सोमवार को वैशाली नगर स्थित रोसाडो लग्जरी लाउंज में इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन की ओर से भव्य दिवाली सेलिब्रेशन एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर आगामी मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन भी किया गया। फैशन, ग्लैमर और उत्सव के रंगों से सजी इस शाम में इंडिया ग्लैम की खूबसूरत मॉडल्स ने अपनी शानदार मौजूदगी से चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम के दौरान मॉडल्स ने पारंपरिक एवं एथनिक परिधानों में दिवाली थीम पर आकर्षक फोटोशूट करवाया। रंग-बिरंगे ट्रेडिशनल आउटफिट्स, खूबसूरत अंदाज और उत्सवी माहौल ने पूरे आयोजन को खास बना दिया। मॉडल्स ने अपने स्टाइल और आत्मविश्वास से फैशन एवं ग्लैमर का शानदार प्रदर्शन किया।

आयोजक पवन टांक ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आगामी मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 की घोषणा के साथ फैशन, ग्लैमर और दिवाली के उत्साह को एक मंच पर प्रस्तुत करना है। यह दिवाली बैश केवल एक सेलिब्रेशन तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके माध्यम से फैशन इंडस्ट्री, मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट से जुड़ी प्रतिभाओं को एक साथ लाने का प्रयास किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि जल्द ही रोसाडो लग्जरी लाउंज में मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 का पहला जयपुर ऑडिशन आयोजित किया जाएगा। इस ऑडिशन के माध्यम से इच्छुक प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा और वे इंडिया ग्लैम के मंच तक पहुंचने की दिशा में अपने सफर की शुरुआत कर सकेंगी।

आगामी सीजन का आयोजन देश के विभिन्न राज्यों से आने वाली प्रतिभाशाली प्रतिभागियों की सहभागिता के साथ भव्य स्तर पर किया जाएगा। इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन का यह आयोजन फैशन और ग्लैमर की दुनिया में नई प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771893 Articles

Share this story