महावीर जयंती समारोह के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण, 30 मार्च को अवकाश घोषित करने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
महावीर जयंती समारोह के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण, 30 मार्च को अवकाश घोषित करने की मांग


जयपुर, 24 मार्च (हि.स.)। राजस्थान जैन सभा जयपुर के प्रतिनिधिमंडल ने भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास पर भेंट कर उन्हें औपचारिक निमंत्रण दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महावीर जयंती समारोह के बहुरंगी पोस्टर का विमोचन भी किया। सभा के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर राज्य सरकार से महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की। साथ ही क्षमावाणी समारोह-2024 के दौरान सभा के लिए भूमि आवंटन संबंधी घोषणा पर शीघ्र कार्रवाई के लिए भी आग्रह किया गया। इस दौरान सभा के अध्यक्ष सुभाष चंद जैन, महामंत्री मनीष बैद, प्रधान संयोजक अशोक जैन, कार्यकारिणी सदस्य चेतन जैन निमोडिया और भारतभूषण जैन उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story