उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

WhatsApp Channel Join Now
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी


जयपुर, 07 जुलाई (हि.स.)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत शिक्षण संस्थाओं के पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता एवं पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर अद्यतन करने तथा विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई 2026 कर दी गई है।

विभाग के निदेशक ललित कुमार ने बताया कि छात्रवृत्ति पोर्टल पर राजकीय (नवीन) एवं निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता एवं फीस स्ट्रक्चर अद्यतन करने तथा इन संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के पेपरलैस ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण के लिए पूर्व में 30 जून 2026 की तिथि निर्धारित थी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों एवं संस्थाओं की सुविधा को देखते हुए अब यह तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई 2026 कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story