रेंज पुलिस गेम्स में धौलपुर पुलिस ने लहराया जीत का परचम

WhatsApp Channel Join Now
रेंज पुलिस गेम्स में धौलपुर पुलिस ने लहराया जीत का परचम


धौलपुर, 01 मार्च (हि.स.)। भरतपुर रेंज गेम्स में धौलपुर पुलिस की टीम ने जीत का परचम लहराया है। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने सवाईमाधोपुर जिले में 26 से 28 फरवरी तक आयोजित 20 वें भरतपुर रेंज पुलिस गेम्स एवं ड्यूटी मीट-2025 में धौलपुर जिला पुलिस की टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है। धौलपुर पुलिस की टीमों ने 7 में से 6 मेजर गेम्स कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी, बॉलीबॉल, बास्केटबॉल एवं बैडमिंटन की स्पर्धाओं में शानदार जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किए हैं। आयोजन में महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज कैलाश चंद्र विश्नोई ने सवाईमाधोपुर में विजेता टीम व खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने प्रतियोगिता के समापन के दौरान सभी विजेता खिलाड़ियों को जीत के लिए बधाई देते हुए उनकी हौसला अफजाई की। सांगवान ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण के साथ-साथ धौलपुर जिला पुलिस की रेंज गेम्स में यह उपलब्धि सराहनीय है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

Share this story