कैफे की आड में चल रहा था हुक्का बार: पुलिस की रेड में 26 युवक-युवतियां पकड़े

WhatsApp Channel Join Now
कैफे की आड में चल रहा था हुक्का बार: पुलिस की रेड में 26 युवक-युवतियां पकड़े


जयपुर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। आदर्श नगर थाना क्षेत्र के राजापार्क स्थित एक कैफे में सोमवार देर रात पुलिस ने छापा मारकर हुक्का बार का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार कैफे की आड़ में हुक्का बार संचालित किया जा रहा था, जहां युवक-युवतियां हुक्का पी रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 26 युवक-युवतियों को राउंडअप किया। मौके से 20 हुक्के, 60 पाइप और तंबाकू के विभिन्न फ्लेवर के डिब्बे जब्त किए गए हैं।

जयपुर स्पेशल कमिश्नर ओम प्रकाश के अनुसार सीएसटी टीम ने राजापार्क स्थित नाइन्स बीन्स कैफे में दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि कैफे की आड़ में हुक्का बार चलाकर युवाओं को हुक्का पीने की सुविधा दी जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने देर रात कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचते ही कैफे में मौजूद युवक-युवतियों में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से हुक्का बार में इस्तेमाल होने वाला सामान जब्त किया। पुलिस ने कैफे मैनेजर विक्रम सिंह निवासी राजापार्क आदर्श नगर के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763988 Articles

Share this story