जयपुर ग्रामीण में पुलिस दिवस समारोह में 129 पुलिसकर्मी सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
जयपुर ग्रामीण में पुलिस दिवस समारोह में 129 पुलिसकर्मी सम्मानित


जयपुर ग्रामीण में पुलिस दिवस समारोह में 129 पुलिसकर्मी सम्मानित


जयपुर ग्रामीण में पुलिस दिवस समारोह में 129 पुलिसकर्मी सम्मानित


जयपुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। जिला जयपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में भव्य पुलिस दिवस समारोह 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 129 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवा चिन्ह, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण हनुमान प्रसाद ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज राहुल प्रकाश रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रजनीश पुनिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं इस कार्यक्रम की शुरुआत सेरेमोनियल परेड से हुई। जिसमें मुख्य अतिथि ने सलामी दी। इसके बाद पुलिस जवानों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। पुलिस बैंड की मधुर धुनों के बीच जवानों ने अनुशासन और दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित जनसमूह को प्रभावित किया। इसके अलावा वर्ष 2025 में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। जिनमें 70 पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह,37 को अति उत्तम सेवा चिन्ह और 22 को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह प्रदान किए गए।

इसके साथ ही पुलिस की सहायता करने वाले 7 नागरिकों को भी साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्ष, संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story