पीएनबी ने बचत खाताधारक के नॉमिनी को सौंपा 50 लाख का चेक
जोधपुर, 30 जुलाई (हि.स.)। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने रक्षक प्लस बचत खाता योजना के अंतर्गत रक्षक पेंशनभोगी खाताधारक के नॉमिनी को पचास लाख रुपए का चेक दिया।
मण्डल प्रमुख सचिन गतफने ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक अपनी पीएनबी रक्षक प्लस बचत खाता योजना के अंतर्गत सैनिक एवं पेंशनभोगी खाताधारकों को बिना किसी अतिरिक्त बीमा शुल्क के दुर्घटना बीमा प्रदान करता है। पीएनबी अपने रक्षक खाता धारक को एक करोड़ एवं रक्षक पेंशनभोगी खाता धारक को 50 लाख का मुफ्त व्यक्तिगत दुर्घटना कवर देता है। हाल ही में एक भूतपूर्व सैनिक पेंशनभोगी खाता धारक स्वर्गीय सोहन सिंह पुत्र पाबूदान सिंह की एक दुर्घटना में दुखद रूप से मृत्यु हो गई थी। बैंक की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप पीडि़त की नॉमिनी पत्नी पुष्पा कंवर को उनके निवास जाकर पच्चास लाख रुपए की बीमित राशि का चेक सुपुर्द किया। इस अवसर पर जोधपुर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जयदेव सिंह राठौड़, बैंक के जोधपुर सीएसी प्रमुख योगेश परमार, शाखा प्रबंधक सुमेर लाल प्रजापत एवं जोधपुर मंडल के वरिष्ठ प्रबंधक राधेश्याम भी उपस्थित रहें। स्व. सोहन सिंह के पुत्र संदीप सिंह ने पीएनबी बैंक का आभार व्यक्त किया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

