जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित


जोधपुर, 14 जुलाई (हि.स.)। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से पीएम-कुसुम योजना के कम्पोनेंट-ए एवं कम्पोनेंट-सी के तहत किसानों, सौर ऊर्जा उत्पादकों (एसपीजी) एवं सोलर पावर डवलपर्स के लिए मंगलवा को जोनल मुख्य अभियंता कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में ऋण मेले का आयोजन किया गया।

जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल ने बताया कि ऋण मेले का उद्देश्य योजना से जुड़े किसानों एवं विकासकर्ताओं को बैंकिंग, वित्तीय और तकनीकी सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध करवाकर ऋण प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाना था। उन्होंने बताया कि मेले में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक तथा बैंक ऑफ इंडिया सहित विभिन्न वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आवेदकों को ऋण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, वित्तीय विकल्प, सब्सिडी एवं पीएम-कुसुम योजना के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। मेले में बैंक प्रतिनिधि एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने किसानों और विकासकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story