महिला स्वास्थ्य व ट्रैफिक अवेयरनेस का संदेश लेकर निकली पिंक वुमनिया कार रैली

WhatsApp Channel Join Now
महिला स्वास्थ्य व ट्रैफिक अवेयरनेस का संदेश लेकर निकली पिंक वुमनिया कार रैली


महिला स्वास्थ्य व ट्रैफिक अवेयरनेस का संदेश लेकर निकली पिंक वुमनिया कार रैली


जयपुर, 01 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार सुबह शहर में ‘जोलो लेबल पिंक वुमनिया फन कार रैली’ उत्साहपूर्वक निकाली गई। सुबह 7 बजे मानसरोवर स्थित सिटी पार्क से शुरू हुई रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई बिड़ला ऑडिटोरियम पहुंचकर सम्पन्न हुई, जहां ग्लोबल हेल्थ एंड वैलनेस फेस्टिवल में इसका समापन हुआ।

महिलाओं में आत्मविश्वास, साहस और ड्राइविंग कौशल को प्रोत्साहित करने तथा महिला स्वास्थ्य व ट्रैफिक जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से पिंक वुमनिया लेडीज क्लब द्वारा आयोजित रैली को जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, फाउंडर कनु मेहता,आईएएस नीरज के. पवन, एडीजी (ट्रैफिक) डॉ. बी.एल. मीणा सहित अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिड़ला ऑडिटोरियम पहुंचने पर जस्ट हेल्थ एंड वैलनेस से हिम्मत सिंह ने प्रतिभागियों का स्वागत किया।

फाउंडर कनु मेहता और डायरेक्टर संकुल मेहता ने बताया कि रैली में 100 से अधिक सजी-धजी कारों में करीब 500 महिलाओं ने भाग लिया। महाराष्ट्र, हरियाणा और राजस्थानी वेशभूषा के साथ पुलिस व डाकू थीम पर सजी महिलाओं के समूह आकर्षण का केंद्र रहे। “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” और “महिलाओं की शक्ति-देश की उन्नति” जैसे संदेशों से सजी कारों ने जन जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया। ट्रैफिक अवेयरनेस थीम पर सजी कार ने विशेष ध्यान खींचा।

रैली के दौरान महिलाओं ने संगीत की धुनों पर डांस और फूलों की होली का आनंद लिया। समापन पर महिला स्वास्थ्य विषयक टॉक शो आयोजित हुआ तथा विजेताओं को ट्रॉफी, मोमेंटो व उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन ने महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story