पिंकसिटी प्रेस क्लब की 35वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
पिंकसिटी प्रेस क्लब की 35वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित


जयपुर, 30 सितंबर (हि.स.)। पिंकसिटी प्रेस क्लब लिमिटेड जयपुर की 35वीं वार्षिक साधारण सभा बुधवार को क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा की अध्यक्षता में नारायण सिंह सर्किल स्थित क्लब के पंजीकृत कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय लेखा-जोखा, बैलेंस शीट और ऑडिट रिपोर्ट को पारित कर अनुमोदित किया गया।

क्लब महासचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष के लिए अंकेक्षक के रूप में अनिल शेखावत एंड कंपनी तथा कंपनी सचिव के रूप में महेन्द्र प्रकाश खंडेलवाल की नियुक्ति की गई। क्लब के 143 साधारण सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।

क्लब कोषाध्यक्ष नमो नारायण अवस्थी ने क्लब की वर्तमान वित्तीय स्थिति की जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी। बैठक में क्लब की वित्तीय स्थिति, संचालन व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने सहित विभिन्न विषयों पर सदस्यों ने चर्चा की।

इस बैठक में क्लब की वर्तमान प्रबंध कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, अनिता शर्मा, मतीष पारीक, निखलेश कुमार शर्मा, छगन लाल शर्मा, विकास आर्य, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, महंत संतोष कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, उमग माथुर और धूली लाल मीणा सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story