पीवी सिंधु बनीं पिंक सिटी हाफ मैराथन की अंतरराष्ट्रीय इवेंट एम्बेसडर

WhatsApp Channel Join Now
पीवी सिंधु बनीं पिंक सिटी हाफ मैराथन की अंतरराष्ट्रीय इवेंट एम्बेसडर


जयपुर, 25 नवंबर (हि.स.)। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पद्म भूषण सम्मानित बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को 11वीं पिंक सिटी हाफ मैराथन का अंतरराष्ट्रीय इवेंट एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। वह 29 नवंबर को जयपुर में आयोजित होने वाली मैराथन में हजारों धावकों के साथ शामिल होंगी और अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की ‘रन फॉर जीरो हंगर’ पहल का समर्थन करेंगी। इस अभियान के तहत वेदांता प्रत्येक किलोमीटर की दौड़ पर एक जरूरतमंद बच्चे या पशु के लिए एक भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मैराथन का आयोजन जयपुर के 300वें स्थापना वर्ष के अवसर पर भी खास होगा। 18 नवंबर को शहर ने अपने 300वें वर्ष में प्रवेश किया है। आयोजन में 21.1 किलोमीटर की हाफ मैराथन से लेकर 5 किलोमीटर की दौड़ में परिवारों और पहली बार दौड़ने वाले प्रतिभागियों सहित विभिन्न वर्गों के लोग हिस्सा लेंगे।

‘रन फॉर जीरो हंगर’ पहल वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के इस संकल्प से प्रेरित है कि कोई भी बच्चा भूखा न सोए। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के सामाजिक कार्यों के तहत नंद घर के माध्यम से आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। यहां बच्चों और महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं और प्रारंभिक बाल शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही फाउंडेशन की पशु कल्याण पहल ‘द एनिमल केयर ऑर्गेनाइजेशन’ (टैको) भी पशुओं के कल्याण के लिए काम कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783090 Articles

Share this story