फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें

WhatsApp Channel Join Now
फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें


फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें

जोधपुर में पेट्रोल की कीमत में 93 और डीजल में 92 पैसे की बढ़ोतरी

जोधपुर, 23 मई (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर अब साफ दिखने लगा है। पिछले नौ दिनों में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। दाम बढऩे के बाद जोधपुर में पेट्रोल की कीमत में 93 और डीजल में 92 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। लगातार तीसरी बार ईंधन के दाम बढऩे से लोगों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इसका सीधा असर आम आदमी के बजट पर पडऩे वाला है।

लगातार बढ़ रही तेल कीमतों का असर केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि परिवहन लागत बढऩे से खाद्य पदार्थों, सब्जियों और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इससे पहले भी दो बार ईंधन के दाम बढ़ाए जा चुके हैं, जिससे आम लोगों पर महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण ईंधन कीमतों में यह बदलाव हो रहा है। फिलहाल आम जनता को राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story