पैरा स्विमिंग में डिंपल वैष्णव ने जीते तीन पदक

WhatsApp Channel Join Now
पैरा स्विमिंग में डिंपल वैष्णव ने जीते तीन पदक


जोधपुर, 24 नवम्बर (हि.स.)। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम पाल में नवनियुक्त डिंपल वैष्णव ने हाल ही में भोपाल में आयोजित 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में तीन मेडल जीते। राजस्थान टीम की ओर से खेलते हुए एक सिल्वर तथा दो ब्रॉन्ज मेडल जीते। वह अब तक नेशनल स्तर पर दो गोल्ड सहित 11 मेडल जीत चुकी है। स्टेट लेवल पर भी 11 गोल्ड और 4 सिल्वर मेडल हासिल कर चुकी है। राजस्थान सरकार ने आउट ऑफ टर्न एलडीसी पद पर डिंपल को नियुक्ति दी हैं।

डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि डिंपल वैष्णव की इस ऐतिहासिक जीत से डिंपल ने अपने परिवार, शिक्षा विभाग तथा पूरे पाल ग्राम का मान बढ़ाया हैं। डिंपल द्वारा यह ऐतिहासिक जीत हासिल करके विद्यालय पहुंचने पर समस्त विद्यालय परिवार द्वारा उनका सम्मान किया गया। डिंपल ने अपनी दिव्यांगता को कभी आड़े नहीं आने दिया और अपनी कमजोरी को ताकत बनाकर हमेशा आगे बढ़ी। प्राचार्य रीतु मेहरा ने विद्यालय तथा शिक्षा विभाग का नाम रोशन करने पर डिंपल को इस ऐतिहासिक उपलब्धि हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782531 Articles

Share this story