परकोटा गणेश मंदिर में प्रथम पूज्य के पाटोत्सव पर सजी छप्पन भोग की झांकी

WhatsApp Channel Join Now
परकोटा गणेश मंदिर में प्रथम पूज्य के पाटोत्सव पर सजी छप्पन भोग की झांकी


जयपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। छोटी काशी जयपुर के चांदपोल स्थित प्राचीन प्रसिद्ध परकोटा गणेश मंदिर में बुधवार को प्रथम पूज्य भगवान गणेश का वार्षिक पाटोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। महंत अमित शर्मा के सानिध्य में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गणपति के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

महंत अमित शर्मा ने बताया कि पाटोत्सव के अवसर पर भगवान गणेश का विभिन्न तीर्थों के जल और गुनगुने जल से पंचामृत अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद प्रथम पूज्य का आकर्षक फूल बंगला सजाया गया। भगवान को नवीन पोशाक धारण कराई गई और चांदी के मुकुट से अलंकृत किया गया। इसके बाद प्रथम पूज्य के समक्ष छप्पन भोग की भव्य झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।

पाटोत्सव के दौरान स्थानीय भजन गायकों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर भगवान गणेश का गुणगान किया। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया। अभिषेक, शृंगार, छप्पन भोग और भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों के बीच पूरा मंदिर परिसर गणपति भक्ति और उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768210 Articles

Share this story