भिनाय में आतंक फैला रहा पैंथर आखिर वन विभाग के पिंजरे में हुआ कैद

WhatsApp Channel Join Now
भिनाय में आतंक फैला रहा पैंथर आखिर वन विभाग के पिंजरे में हुआ कैद


अजमेर, 15 अप्रैल(हि.स.)। अजमेर के निकटवर्ती गांव भिनाय में पिछले कई दिनों से आतंक का पर्याय बना पैंथर आखिर वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। इसके साथ ही ग्रामीणों में भय और मवेशियों की सुरक्षा की चिंता भी मिट गई।

जानकारी के अनुसार पैंथर ने मंगलवार रात को 14 बकरियों को निशाना बनाया। इनमें से 3 मवेशी की तो जान ही ले ली। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर पिंजरा लगाया। बुधवार को जब वन विभाग की टीम वापस पहुंची तो उसमें पैंथर कैद हो चुका था। पैंथर के पकड़े जाने से ग्रामीणों में राहत है। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने एवं खेत व जंगल में जाने पर सावधानी रखने की सलाह दी है।

भिनाय थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि वन विभाग की टीम ने बताया कि उन्होंने उदयगढ़ खेड़ा के रास्ते पर पहाड़ी के पास खेतों में पिंजरा लगाया था। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम पैंथर का मेडिकल मुआयना करने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ देगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story