पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा में कैंडिडेट चयन की प्रक्रिया शुरू

WhatsApp Channel Join Now
पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा में कैंडिडेट चयन की प्रक्रिया शुरू


दावेदार बायोडाटा लेकर कार्यालय पहुंचे, पैनल बनाकर भेजा जाएगा जयपुर

जोधपुर, 07 अक्टूबर (हि.स.)। पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी है। राजनीतिक दलों में अब प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया चल रही है। भारतीय जनता पार्टी ने जोधपुर में जिला परिषद और पंचायत समितियां के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों से बायोडाटा मांगे हैं। जिले के विभिन्न हिस्सों से आकर लोग आवेदन दे रहे हैं।

जोधपुर में पावटा सी रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आज कार्यकर्ताओं की गहमा-गहमी रही। बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव में अपने दावेदारी पेश करते हुए भाजपा के देहात जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी सहित अन्य पदाधिकारियों के सामने बायोडाटा पेश किया। त्रिभुवन सिंह भाटी ने बताया कि जोधपुर में 43 जिला परिषद और 23 पंचायत समितियां के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया चल रही है। उम्मीदवारों के बायोडाटा के इक_ा होने के बाद पैनल बनाया जाएगा और इस पैनल पर विचार करने के बाद तीन लोगों का पैनल बनाकर जयपुर भेजा जाएगा। अंतिम फैसला पार्टी मुख्यालय जयपुर से होगा।

भाटी ने कहा कि पार्टी संगठन योग्य, सक्रिय और जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देगा। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर भाजपा को मजबूत बनाने और अधिकाधिक सीटों पर विजय सुनिश्चित करने के लिए संगठन पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story