ग्यारह दिवसीय पंच पावन कथा महोत्सव 21 दिसंबर से

WhatsApp Channel Join Now
ग्यारह दिवसीय पंच पावन कथा महोत्सव 21 दिसंबर से


बीकानेर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। शहर में आयोजित होने जा रहे 11 दिवसीय पंच पावन कथा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस धार्मिक आयोजन के पोस्टर का विमोचन जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा ), राजेश चूरा, जगत नारायण कल्ला (लाल जी), कन्हैयालाल जोशी के द्वारा किया गया।महोत्सव का आयोजन 21 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सेवन स्टार फाउंडेशन एवं समस्त सनातन मिश्रण के तत्वावधान में होगा।

महोत्सव के दौरान श्रीमद् देवी भागवत कथा, शिव महापुराण कथा, श्रीराम कथा, बाबा रामदेव चरित्र कथा एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन विभिन्न व्यास पीठाधीश्वरों द्वारा किया जाएगा। आयोजन के तहत 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक वृंदावन की ब्रज मंडली द्वारा दिव्य रासलीला की प्रस्तुति भी दी जाएगी। इसके साथ ही कलश यात्रा, सुंदरकांड पाठ, महाआरती एवं महाप्रसादी सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

कथा का आयोजन नत्थूसर गेट के बाहर, ओझा सत्संग भवन, भाग संख्या-2, बीकानेर में होगा। बुलाकी दास व्यास ( जिला न्यायाधीश) महेंद्र चूरा, बृजराज जोशी, गोविन्द नारायण चुरा, श्याम सुन्दर व्यास, दाऊ जी व्यास के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया साथ ही कलश यात्रा और बीकानेर मानस परिवार द्वारा सुंदरकांड का पाठ के साथ21.12.26 को कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764096 Articles

Share this story