पदमपुरा प्रशिक्षण शिविर में दीया कुमारी का आह्वान: योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं

WhatsApp Channel Join Now
पदमपुरा प्रशिक्षण शिविर में दीया कुमारी का आह्वान: योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं


जयपुर, 26 मई (हि.स.)। जयपुर देहात दक्षिण भाजपा द्वारा पदमपुरा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत आयोजित प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कार्यकर्ताओं को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संदेश दिया।

उपमुख्यमंत्री ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की योजनाएं, विकास कार्य, सेवा, सुशासन और “राष्ट्र प्रथम” की विचारधारा आमजन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी देने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को स्वयं भी योजनाओं की पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और उन्हें योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story