पचपदरा रिफाइनरी से बदलेगी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर: राठौड़

WhatsApp Channel Join Now
पचपदरा रिफाइनरी से बदलेगी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर: राठौड़


जयपुर, 08 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल 2026 को बालोतरा जिले के पचपदरा में रिफाइनरी परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि यह परियोजना राजस्थान को आत्मनिर्भर बनाने के साथ आर्थिक विकास को नई दिशा देगी।

मदन राठौड़ ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में 2007-08 में रखी गई इस परियोजना की आधारशिला अब साकार रूप ले रही है। रिफाइनरी से करीब 90 हजार लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। साथ ही पाली, बालोतरा और जोधपुर के शोधन किए गए अपशिष्ट जल के उपयोग से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे पेयजल पर असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार का समझौता राज्य के हित में नहीं था। जिससे भारी वित्तीय भार पड़ता। भाजपा सरकार ने समझौते में संशोधन कर करीब 40 हजार करोड़ की बचत सुनिश्चित की और राज्य की हिस्सेदारी को अधिक लाभकारी बनाया। राठौड़ ने कहा कि वर्तमान में राज्य का वित्तीय योगदान सीमित कर परियोजना को व्यावहारिक और लाभकारी बनाया गया है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय मुद्दों पर विपक्ष से देशहित को प्राथमिकता देने की अपील भी की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story