पुष्कर मेले के लिए तीन जोड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

WhatsApp Channel Join Now
पुष्कर मेले के लिए तीन जोड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन


जयपुर, 17 नवंबर (हि.स.)।

उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा पुष्कर मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार पुष्कर-आदर्शनगर-पुष्कर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा

गाड़ी संख्या 09643, पुष्कर-आदर्शनगर अनारक्षित स्पेशल 23 नवम्बर को पुष्कर से 11.40 बजे रवाना होकर 13.00 बजे आदर्शनगर पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09644, आदर्शनगर-पुष्कर अनारक्षित स्पेशल 23 नवम्बर को आदर्शनगर से 14.10 बजे रवाना होकर 15.45 बजे पुष्कर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में बूढ़ा पुष्कर, माकड़वाड़ी, मदार एवं अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 07 साधारण द्वितीय श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 09 डिब्बे होंगे।

अजमेर-पुष्कर-अजमेर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा

गाड़ी संख्या 09645, अजमेर-पुष्कर अनारक्षित स्पेशल 24 नवम्बर को अजमेर से 09.50 बजे रवाना होकर 11.00 बजे पुष्कर पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09646, पुष्कर-अजमेर अनारक्षित स्पेशल 24 नवम्बर को पुष्कर से 16.30 बजे रवाना होकर 17.40 बजे अजमेर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में मदार जंक्शन, माकड़वाड़ी एवं बूढ़ा पुष्कर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 04 साधारण द्वितीय श्रेणी एवं 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 05 डिब्बे होंगे।

पुष्कर-आदर्शनगर-पुष्कर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा

गाड़ी संख्या 09647, पुष्कर-आदर्शनगर अनारक्षित स्पेशल 24 नवम्बर को पुष्कर से 11.40 बजे रवाना होकर 13.00 बजे आदर्शनगर पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09648, आदर्शनगर-पुष्कर अनारक्षित स्पेशल 24 नवम्बर को आदर्शनगर से 14.10 बजे रवाना होकर 15.45 बजे पुष्कर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में बूढ़ा पुष्कर, माकड़वाड़ी, मदार एवं अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 07 साधारण द्वितीय श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 09 डिब्बे होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778766 Articles

Share this story