यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी स्पेशल आरक्षित रेल सेवाओं का संचालन

WhatsApp Channel Join Now
यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी स्पेशल आरक्षित रेल सेवाओं का संचालन


जयपुर, 09 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी स्पेशल आरक्षित रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04250 अयोध्या कैंट – साबरमती आरक्षित स्पेशल रेलसेवा(01 ट्रिप) 09 अक्टूबर को अयोध्या कैंट से 18:20 बजे रवाना होकर 10.10.26 को 19:00 बजे साबरमती पहुँचेगी। मार्ग में यह रेलसेवा लखनऊ. कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, ईदगाह आगरा जंक्शन, भरतपुर, जयपुर ,अजमेर ,ब्यावर, मारवाड़, फालना, आबू रोड, पालनपुर ,मेहसाणा, स्टेशनों पर ठहराव करेगी ।

इसी प्रकार गाडी संख्या 04251 , साबरमती -दिल्ली आरक्षित स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) 10.अक्टूबर को साबरमती से 22:55 बजे रवाना होकर दिल्ली जंक्शन 11.10.26 को 17:25 पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में मेहसाणा, पालनपुर, आबू रोड ,फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर ,अजमेर ,जयपुर ,बांदीकुई ,अलवर जंक्शन, रेवाड़ी ,गुड़गांव, दिल्ली सराय रोहिल्ला, स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story