रेवाडी-फुलेरा-रेवाडी एवं जयपुर-रेवाडी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

WhatsApp Channel Join Now
रेवाडी-फुलेरा-रेवाडी एवं जयपुर-रेवाडी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन


जयपुर, 27 अगस्त (हि.स.)। उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा त्याेहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाडी-फुलेरा-रेवाडी एवं जयपुर-रेवाडी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09717, रेवाडी-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 29 से 31 अगस्त तक (03 ट्रिप) एवं 04 से 07 सितम्ब्रर तक (04 ट्रिप) रेवाडी से 04.15 बजे रवाना होकर 09.20 बजे फुलेरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09718, फुलेरा-रेवाडी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 29 से 31 अगस्त तक (03 ट्रिप) एवं 04 से 07 सितम्ब्रर तक (04 ट्रिप) फुलेरा 13.00 बजे रवाना होकर 17.30 बजे रेवाड़ी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कुण्ड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, न्ीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस व रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 13 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 15 डिब्बे होगे।

2. गाडी संख्या 09719, जयपुर-रेवाडी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 27 अगस्त को (01 ट्रिप) जयपुर से 16.30 बजे रवाना होकर 22.00 बजे रेवाडी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09720, रेवाडी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 28 अगस्त से रेवाड़ी से 05.00 बजे रवाना होकर 09.05 बजे जयपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, मालाखेड़ा, अलवर, खैरथल व बावल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बे सहित कुल 11 डिब्बे होगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story