ग्रीष्मावकाश पर खड़की-सांगानेर एकतरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन

WhatsApp Channel Join Now
ग्रीष्मावकाश पर खड़की-सांगानेर एकतरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन


जयपुर, 04 मई (हि.स.)।

उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए खड़की-सांगानेर (जयपुर) एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 01433, खड़की-सांगानेर (जयपुर) एकतरफा स्पेशल रेलसेवा

4 व 05 मई को (02 ट्रिप) खडकी से 09.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.45 बजे सांगानेर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में लोनावला, कल्याण, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा एवं सवाईमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 15 शयनयान, 03 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बें होगें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story