रामदेवरा मेला के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा तीन जोडी रेलसेवाओं का संचालन

WhatsApp Channel Join Now
रामदेवरा मेला के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा तीन जोडी रेलसेवाओं का संचालन


जयपुर, 14 सितंबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मेे रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोडी स्पेशल रेलसेवाओं को संचालन समय में संशोधन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04861, भगत की कोठी-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा 15 से 25 सितम्बर तक (11 ट्रिप) भगत की कोठी से 09.10 बजे रवाना होकर 13.50 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04862, रामदेवरा-भगत की कोठी मेला स्पेशल रेलसेवा 15 से 25 सितम्बर तक (11 ट्रिप) रामदेवरा से 14.30 बजे रवाना होकर 19.00 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, राईकाबाग, मंडोर, मारवाड मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड लोहावट व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 14 डिब्बे होगे।

गाडी संख्या 04863, भगत की कोठी-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा 15 से 25 सितम्बर तक (11 ट्रिप) भगत की कोठी से 06.15 बजे रवाना होकर 11.20 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04864, रामदेवरा-जोधपुर मेला स्पेशल रेलसेवा 15 से 25 सितम्बर तक (11 ट्रिप) रामदेवरा से 12.00 बजे रवाना होकर 16.45 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, राईकाबाग, महामंदिर, मंडोर, मारवाड मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड लोहावट व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 14 डिब्बे होगे।

गाडी संख्या 04865, जोधपुर-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा 15 से 25 सितम्बर तक (11 ट्रिप) जोधपुर से 17.30 बजे रवाना होकर 22.30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04866, रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा 15 से 25 सितम्बर तक (11 ट्रिप) रामदेवरा से 23.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.00 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, राईकाबाग, महामंदिर, मंडोर, मारवाड मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड लोहावट व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 14 डिब्बे होगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story