गोगामेडी-अलीगढ-गोगामेडी अनारक्षित मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन

WhatsApp Channel Join Now
गोगामेडी-अलीगढ-गोगामेडी अनारक्षित मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन


जयपुर, 02 सितंबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा गोगामेडी मेले के दौरान होने वाले अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए गोगामेडी-अलीगढ-गोगामेडी अनारक्षित मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04749, गोगामेडी-अलीगढ अनारक्षित मेला स्पेशल 02 से 04 सितम्बर तक (03 ट्रिप) गोगामेडी से 19.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.50 बजे अलीगढ पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04750, अलीगढ-गोगामेडी अनारक्षित मेला स्पेशल 03 से 5 सितम्बर तक (03 ट्रिप) अलीगढ से 06.30 बजे रवाना होकर 17.30 बजे गोगामेडी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में तहसील भादरा, सादुलपुर, लोहारू, महेन्द्रगढ, रेवाडी, दिल्ली, गाजियाबाद, दादरी व खुर्जा जं. स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 16 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बें होगें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story