ऑनलाइन दवा मंगवाने व मैनेज करने का आदेश स्थगित
जोधपुर, 16 अपै्रल (हि.स.)। मथुरादास माथुर अस्पताल में वार्ड प्रभारियों द्वारा ऑनलाइन दवाई मंगवाने व मैनेज के आदेश को अधीक्षक ने नर्सेज के विरोध पर स्थगित कर दिया है।
नर्सेज नेता जगदीश जाट ने बताया कि अधिकतम वार्ड में कंप्यूटर तथा सर्वर सिस्टम नहीं लगे होने के पश्चात भी ऑनलाइन कार्य में नर्सिंग वर्ग द्वारा हमेशा सहयोग भरा रवैया रहा है, लेकिन हाल ही में एक आदेश जारी किया गया जिसमें वार्ड प्रभारियों को ऑनलाइन दवाई मंगवाने व मैनेज करने के लिए कहा गया। स्टाफ की कमी, सिस्टम नहीं होने आदि को देखकर आज अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित से वार्ड प्रभारियों के साथ मुलाकात की गई जिस पर कंप्यूटर सिस्टम नहीं लगने तथा मैन पॉवर नहीं होने तक इस आदेश को स्थगित करने पर सहमति बनी। इसके साथ ही अन्य समस्याओं पर भी वाता की गई जिसका भी निराकरण करने हेतु सहमति जताई गई।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

