मदार-मडगांव एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन

WhatsApp Channel Join Now
मदार-मडगांव एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन


जयपुर, 29 अप्रैल (हि.स.)।

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा केे लिए मदार-मडगांव एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09607, मदार- मडगांव एक तरफा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.05.26, रविवार को मदार से 19.55 बजे रवाना मंगलवार को 04.40 बजे मडगांव पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में अजमेर, बिजयनगर,भीलवाडा, चित्तौडगढ, नीमच, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, वसई रोड, पनवेल, रोहा, मानगांव, खेड, चिपलुन, संगमेश्वर, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाडी रोड, कणकवली, कुडाल, सावंतवाडी रोड, थिविम व करमली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनोमी, 07 शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बें होगें।इस रेलसेवा लिनन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story