महिला आईटीआई में रिक्त रही सीटों पर प्रवेश का मिला एक और अवसर

WhatsApp Channel Join Now
महिला आईटीआई में रिक्त रही सीटों पर प्रवेश का मिला एक और अवसर


अजमेर, 16 सितम्बर(हि.सं.)। राजकीय महिला आईटीआई में रिक्त रही सीटों पर प्रवेश का एक और अवसर प्रदान किया गया है। जिन असफल अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन प्रक्रिया से नहीं हुआ है वह अपने ऑनलाइन आवेदन की प्रति मय मूलदस्तावेजों की प्रति के सम्बंधित संस्थान में मंगलवार 22 सितम्बर दोपहर 12 बजे तक जमा कर सकते है। नए आवेदन भी ऑफलाइन प्रक्रिया की प्रति मय मूल दस्तावेजों की प्रति के इस संस्थान में मंगलवार 22 सितम्बर दोपहर 12 बजे तक करा सकेंगे।

संस्थान के सहायक निदेशक शैलेन्द्र माथुर ने बताया कि महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने का यह सुनहरा अवसर है। इच्छुक महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष एवं अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है। समूह अनुदेशक एवं प्रवेश प्रभारी महेश पंचोली के अनुसार संस्थान में कक्षा आठवीं एवं दसवीं आधारित कोर्स संचालित है। इन पाठ्यक्रमों में महिलाएं बहुत रूचि ले रही है। रिक्त रही शेष सीटों पर आवेदन का यह अंतिम अवसर है। महिलाओं से कोई प्रशिक्षण शुल्क नहीं लिया जाता है। अवधान शुल्क एक हजार रुपये निर्बाध प्रशिक्षण पूर्ण होने पर लौटा दिया जाता है। मंगलवार 22 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से मेरिट के आधार पर दस्तावेजों की जांच कर काउंसलिंग की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story