ग्रामीण हाट में ‘एक जिला एक उत्पाद’ प्रदर्शनी एवं हस्तशिल्प उद्योग मेले का उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
ग्रामीण हाट में ‘एक जिला एक उत्पाद’ प्रदर्शनी एवं हस्तशिल्प उद्योग मेले का उद्घाटन


बीकानेर, 15 मार्च (हि.स.)। ग्रामीण हाट में रविवार को ‘एक जिला एक उत्पाद’ प्रदर्शनी एवं हस्तशिल्प उद्योग मेले का उद्घाटन राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के संभाग अधिकारी रविंद्र व्यास द्वारा किया गया।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस महोत्सव में बीकानेर के ‘एक जिला एक उत्पाद’ के रूप में प्रसिद्ध बीकानेरी नमकीन की प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए हैं। प्रदर्शनी में बीकानेरी काशीदाकारी, भुजिया, केंद्रीय कारागार के उत्पाद, दिव्यांग सेवा संस्थान तथा स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के साथ ओडीओपी के तहत बीकानेरी नमकीन के विभिन्न उत्पाद प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

उद्घाटन समारोह में संस्थापन अधिकारी शेर सिंह, जिला उद्योग अधिकारी सोहन लाल, रविंद्र कुमार, रवि कुमार, सुमन, अंजली, प्रवीण शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story