सडक़ हादसे में एक की मौत, एक घायल
जोधपुर, 12 जून (हि.स.)। शहर के निकटवर्ती झंवर स्थित पूनिया की प्याउ के पास में शुक्रवार की दोपहर सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी बुरी तरह घायल हो गया। उसका एमडीएम अस्पताल में उपचार जारी है। दोनों की पूर्ण पहचान दोपहर तक नहीं हो पाई। उनकी बाइक एक स्वीफ्ट कार से टकराई थी। फिलहाल झंवर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
झंवर थाने के एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि दोपहर में पूनिया की प्याउ के पास में एक स्वीफ्ट कार और बाइक के भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी बुरी तरह घायल हो गया। वह कोमा में है और एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के पास में एक मात्र पेनकार्ड मिला है जिस पर उसका नाम कन्हैयालाल होना पता लगा है। उनके पास में अन्य कोई दस्तावेज नहीं मिले। मोबाइल भी टूट गया है। उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

