उत्तर पश्चिम रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक
जयपुर, 29 सितंबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रतिभावान खिलाड़ी यशवीर सिंह को 20वें एशियन गेम्स, आइची-नागोया 2026, जापान में पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने पर उत्तर पश्चिम रेलवे ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यशवीर सिंह की उपलब्धि ने भारत, भारतीय रेलवे एवं उत्तर पश्चिम रेलवे को गौरवान्वित किया है।
यशवीर सिंह ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स में 85.71 मीटर की शानदार दूरी तक जेवलिन थ्रो कर रजत पदक अपने नाम किया और देश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत के साथ-साथ भारतीय रेलवे एवं उत्तर पश्चिम रेलवे का भी गौरव बढ़ा है।
उल्लेखनीय है कि यशवीर सिंह ने इसी वर्ष कॉमनवेल्थ गेम्स, ग्लासगो 2026 में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया था। इस प्रकार वर्ष 2026 में अंतरराष्ट्रीय स्तर की बड़ी प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे खेलकूद संघ ने यशवीर सिंह की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता से उत्तर पश्चिम रेलवे के खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा तथा अपने खेल को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। यशवीर ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से देश और भारतीय रेलवे का नाम रोशन किया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से यशवीर सिंह को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

