लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयपुर के मध्य एकतरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन

WhatsApp Channel Join Now
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयपुर के मध्य एकतरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन


जयपुर, 23 नवंबर (हि.स.)।

उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस से जयपुर के लिए एकतरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 01101, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयपुर एकतरफा स्पेशल रेलसेवा 23 नवम्बर (सोमवार) को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22:55 बजे रवाना होकर 24 नवम्बर (मंगलवार) को 21:30 बजे जयपुर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह रेलसेवा मार्ग में ठाणे, वसई रोड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा एवं सवाई माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

19 कोच की होगी स्पेशल रेलसेवा

इस स्पेशल रेलसेवा में 02 द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी, 08 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, 05 द्वितीय शयनयान श्रेणी, 02 साधारण श्रेणी एवं 02 एसएलआर सहित कुल 19 कोच होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781886 Articles

Share this story