हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल
जोधपुर, 19 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर प्रस्तावित तकनीकी कार्य स्थगित होने के कारण दो तिथियों में रीशेड्यूल की गई हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन बहाल कर दिया गया है।
जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर चूरू यार्ड में समपार फाटक संख्या 165 पर रोड ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य स्थगित कर दिया गया है। इसके चलते पूर्व में रीशेड्यूल की गई ट्रेन संख्या 14892 हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन अब 2 और 9 दिसंबर 2026 को बहाल रहेगा। उन्होंने बताया कि दोनों तिथियों में ट्रेन अपने निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी। इससे हिसार से जोधपुर आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

